नलहड़ मंदिर में CM नायब सैनी का जलाभिषेक, नूंह में विकास रैली को करेंगे संबोधित

8

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार सुबह नूंह स्थित ऐतिहासिक नलहड़ मंदिर में पहुंचकर भगवान शंकर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम ने विशेष रूप से भाले बाबा के दरबार में माथा टेककर हरियाणा की तरक्की, शांति और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री नूंह में आयोजित विकास रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान वे क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं सरकार इसे नूंह जिले के विकास को नई गति देने की दिशा में अहम कदम मान रही है।

Loading