21 एकड़ जमीन पर कब्जे का प्रयास, मामला दर्ज

32
भूमि विवाद ने पकड़ा तूल
भूमि विवाद ने पकड़ा तूल

भूमि विवाद ने पकड़ा तूल

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव सिवानामाल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने 21 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिल्लूखेड़ा गांव की अंजलि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके नाम पर 21 किले थे। जिसमें अब राजबाला व अंजलि व शिक्षा व साक्षी व सक्षम व राधा उनके मालिक हैं। 4 नवंबर को वह अपने परिवार के सदस्यों अनिल भाई, राजबाला सास, साक्षी लडकी, और किराये पर ट्रैक्टर चालक धर्मपाल व श्रवण के साथ गांव सिवानामाल में ली गई जमीन पर खेतों को जोतने के लिये गई थी। खेत में काम करवा कर रही थी तो कृष्ण, मुंशी, राजेन्द्र, प्रताप, कृष्ण, रवि वासी सिवानामाल, नरेन्द्र, देवेन्द्र, जसविन्द्र, काला वासी गंगाना तथा 10 अन्य लोग अपने साथ लाठी डंडे वे तेजधार हथियार व नाजायज असलाह लेकर उनके खेत मे आये और उनके साथ गाली गलौज की और जबरदस्ती जमीन पर नाजायज कब्जा करने की कोशिश करने लगे। जब अंजलि ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने उसके साथ हाथापाई की। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य भी वहां पर आ गए। आरोपियों ने उन सभी के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर चालकों के साथ भी हाथापाई की। सफीदों सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading