हिमाचल की अदालत में आज हुई सुनवाई
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष और सिंगर पर दर्ज रेप केस में अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पीड़िता ने हिमाचल प्रदेश की अदालत में प्रोटेस्ट एप्लिकेशन दाखिल कर दी है, जिसमें उसने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर गंभीर आपत्तियां दर्ज की हैं।
पीड़िता का आरोप है कि “पुलिस ने जांच अधूरी छोड़ी और कई अहम सबूतों को नजरअंदाज किया।” उसने कोर्ट से मांग की है कि क्लोजर रिपोर्ट को अस्वीकार कर नए सिरे से जांच कराई जाए।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कुछ दिन पहले अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी थी, जिसमें कहा गया था कि “मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिले।” इस रिपोर्ट के खिलाफ पीड़िता ने अब कानूनी आपत्ति दर्ज की है।
मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि आरोपी वर्तमान में हरियाणा BJP संगठन में शीर्ष पद पर हैं और बतौर सिंगर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। कोर्ट ने फिलहाल रिपोर्ट और प्रोटेस्ट एप्लिकेशन दोनों को रिकॉर्ड में लेकर अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है।
कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि अदालत को लगे कि क्लोजर रिपोर्ट में कमियां हैं, तो वह मामले की दोबारा जांच का आदेश दे सकती है या आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है।
वहीं, बीजेपी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि “यह मामला न्यायालय के अधीन है, इसलिए संगठन इस पर टिप्पणी नहीं करेगा।
![]()













