रोहतक में बदमाश का एनकाउंटर: दोनों पैरों में गोली लगी, ASI की छाती पर किया फायर

24

हरियाणा के रोहतक में पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक वांछित अपराधी के इलाके में होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक ASI की छाती पर गोली लग गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने करीब 8 राउंड फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

Loading