सीआईए सफीदो की टीम द्वारा अवैध हथियार रखने वालो पर बङी कार्रवाई

76
आरोपियों से बरामद हथियार
आरोपियों से बरामद हथियार

आरोपी से 2 नाजायज पिस्तोल व 7 जिन्दा रौंद किए बरामद

4 दिन के रिमांड में आरोपी ने को कबूली हत्या करने के षड्यंत्र की बात

आरोपियों से बरामद हथियार

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने एक आरोपी से दो अवैध हथियार, चार मैगजीन व 4 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। नाजायज हथियार सहित पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ छोटा निवासी गांव सिंघाना के रूप में हुई है। सफीदों डीएसपी गौरव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर को सफीदों सीआईए की टीम गांव सिंघाना से मुआना रोड पर गस्त पर थी।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी गौरव शर्मा।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी गौरव शर्मा।

टीम ने शक के आधार पर सुनील उर्फ छोटा निवासी सिंघाना को काबू करके उसकी तलाशी ली तो सुनील उर्फ छोटा उक्त के कब्जा से 2 नाजायज पिस्तोल 32 बोर व 7 जिन्दा रौंद बरामद हुए। जो बरामद पिस्तौलों बारे आरोपी कोई वैध लाईसेंस पेश नहीं कर सका। आरोपी सुनील उर्फ छोटा के खिलाफ थाना सदर सफीदो में आर्मज एक्ट में मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद 4 दिन के रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह कुरुक्षेत्र में अपने दो दोस्तों गांव सिंघाना निवासी सौरभ उर्फ नानू व व मुद्दीत के साथ मिलकर किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे थे। उक्त आरोपी पर पहले भी एक मामला चोरी का व दूसरा मामला आर्मज एक्ट की धाराओं में दर्ज है। मामले में आगामी तफतीश थाना सदर सफीदों द्वारा अमल में लाई जा रही है।

 

Loading