IT की 8 ठिकानों पर छापेमारी, कंपनी मालिकों के घर और स्कूल भी रडार पर

27
Income Tax Department

फरीदाबाद में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह रेड शहर के प्रमुख औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में की गई, जिसमें कई कंपनी मालिकों के आवास और उनसे जुड़े एक निजी स्कूल को भी शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें टैक्स चोरी और बेहिसाब लेन-देन की जांच में जुटी हुई हैं। छापेमारी के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। कार्रवाई सुबह-सुबह शुरू हुई, जिसमें दिल्ली और आसपास के शहरों से आई कई टीमों ने हिस्सा लिया।

आयकर अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। फिलहाल संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से शहर के कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है।

Loading