बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

12

सफीदों (एस• के• मित्तल) : एचएसईबी वर्कर यूनियन सब डिवीजन सब अर्बन व सिटी डिवीजन सफीदों की संयुक्त गेट मीटिंग संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान शमशेर सिंह व मंच संचालन सचिव कप्तान सिंह ने किया। इस गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार डीसी रेट के कर्मचारियों को अस्थाई आईडी बनाकर एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड कर रही है जिसका एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी विरोध करती है। कर्मचारियों ने मांग रखी कि डीसी रेट के कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर एचएमआरएस पोर्टल पर दर्ज किया जाए और उन्हे नियमित कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हरियाणा सरकार डीसी रेट के कर्मचारियों को न्याय नहीं देती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर राकेश चंद्र, जितेन्द्र भारद्वाज, सीता राम, सुरेश खर्ब, अनिल इंदल, जसबीर जांगड़ा, सुनील पांचाल, सुमित मलिक, प्रदीप शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, श्यामलाल बुरा, मोहन लाल सैनी, कपिल शर्मा मौजूद थे।

Loading