कनाडा थिएटर में शहनाज गिल के साथ बदसलूकी: बोलीं– लोगों ने धक्के मारे, च्यूंटियां भी काटीं

44
बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने साझा किया दर्दनाक अनुभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल कनाडा में एक फिल्म प्रमोशन के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बचीं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में शहनाज ने बताया कि कैसे थिएटर के अंदर फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिससे वे असहज महसूस करने लगीं।

शहनाज के मुताबिक, “थिएटर में बहुत भीड़ थी। मुझे धक्के मारे गए, किसी ने बाल खींचे, और तो और मुझे च्यूंटियां भी काटने लगीं। मैं डर गई थी, इसलिए तुरंत वहां से निकलकर दूसरे थिएटर में छिपना पड़ा।”

उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी सिक्योरिटी भी पूरी तरह नाकाम रही। शहनाज ने कहा कि इस घटना के बाद वे चाहती हैं कि आयोजक किसी भी इवेंट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्यादा सतर्क रहें

फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने जहां शहनाज के साथ हुई इस घटना की निंदा की है, वहीं कुछ ने आयोजकों को गैर-जिम्मेदार बताया।

गौरतलब है कि शहनाज गिल इन दिनों अपनी नई फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और कनाडा टूर के दौरान कई जगहों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ था। हालांकि, यह घटना उनके लिए डर और दर्द दोनों का अनुभव लेकर आई।

Loading