5 पेटी देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

2

स्कूटी पर अवैध शराब बेचने जा रहा था युवक

जींद : सीआईए स्टाफ जींद ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 पेटी देसी शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय निवासी लतानी रोड, उचाना कलां के रूप में हुई है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी स्कूटी पर अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए निकला है। सूचना के आधार पर उचाना खुर्द चौराहे पर नाकाबंदी की गई, जहां संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी से 5 पेटी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading