T20 वर्ल्ड कप 2026: रिकी पोंटिंग ने भारत को बताया फेवरेट, ऑस्ट्रेलिया को भी सेमीफाइनल में देखने की उम्मीद

15

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया एक बार फिर ट्रॉफी बचाने उतरेगी और कागज़ पर उसका स्क्वाड बेहद मजबूत नजर आ रहा है। टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है। आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एडिशन में संजना गणेशन से बातचीत में पोंटिंग ने कहा कि हालात, टैलेंट और खिलाड़ियों के ग्रुप को देखते हुए भारत साफ तौर पर फेवरेट के रूप में शुरुआत करेगा और उसे हराना मुश्किल होगा, हालांकि उन्हें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मौजूदगी की भी उम्मीद है। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत शानदार फॉर्म में रहा है—लगातार 8 बाइलेटरल सीरीज़ जीती हैं और 32 में से सिर्फ 6 मैच हारे हैं। 2025 में टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप T20 खिताब भी अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम ऑलराउंड ताकत दिखा रही है—अभिषेक शर्मा का 2025 में 193.46 का स्ट्राइक रेट, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सूर्या की दमदार वापसी, ईशान किशन की सेंचुरी सहित अहम पारियां, और हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल व शिवम दुबे जैसे मैच-विनर्स भारत को 2026 में भी खतरनाक बनाते हैं।

Loading