गोल्ड लोन के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

9
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव सिलाखेड़ी के एक युवक द्वारा आदमपुर की एक महिला के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। सफीदों सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदमपुर की महिला सुमन ने पुलिस कर दी शिकायत में कहा है कि उसके पास सिलाखेड़ी गांव के विनोद का फोन आया कि उसका पांच लाख रुपए का गोल्ड लोन है जो कैपरी बैंक में गिरवी रखा हुआ है। उसने कहा कि आप पांच लाख रुपए दे दो सोना आपको दे दूंगा। इसके बाद 6 जनवरी को उन्होंने एक लाख 57 हजार रुपए गूगल पे कर दिए और उसने उन्हें सफीदों बुला लिया और विनोद वहां से फरार हो गया। जब वह विनोद के घर गए तो विनोद गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। सफीदों सदर थाना पुलिस ने विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading