बंद मकान से 6 लाख के जेवर-कैश चोरी, शादी में गया था परिवार

20
Sonipat Theft News

शादी में गया परिवार, पीछे से खाली हुआ घर

सोनीपत में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां शादी में गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 6 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार वे एक रिश्तेदार की शादी में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में घुसपैठ की। अलमारी और कमरों को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवर और नकद राशि चोरी कर ली गई। पड़ोसियों को घटना की भनक तब लगी जब काफी देर तक घर का ताला टूटा दिखाई दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार

Loading