राजकीय महाविद्यालय सफीदों में सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन

25
Government College Safidon
सूर्य नमस्कार में भाग लेते हुए विद्यार्थी।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय सफीदों में आयुष विभाग एवं योग आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एनएसएस विंग की ओर से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्य डॉ. सरला सहरावत ने की। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस अधिकारी मंजू देवी एवं डॉ. शंकर द्वारा किया गया। योगासन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योगाचार्य पूजा शर्मा एवं सतीश कुमार ने शिरकत करके विद्यार्थियों को विधिवत सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि सूर्य नमस्कार से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तनाव, टेंशन और मानसिक थकान दूर होती है, जिससे एकाग्रता, सकारात्मक सोच एवं आत्मबल में वृद्धि होती है। इस मौके पर सरबजीत कौर, भावना एवं डॉ. रुचि भारद्वाज मौजूद थे।

Loading