वूमेन एरा फाउंडेशन व जेसीआई सफीदों दा ग्रेट ने कलाम आश्रम में बांटा सामान

14
charity event
कलाम आश्रम सामान लेकर पहुंचे संस्था के पदाधिकारीगण।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : वूमेन एरा फाउंडेशन और जेसीआई सफीदों दा ग्रेट के संयुक्त तत्वावधान में कलाम बाल आश्रम जींद में एक विशेष दान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं की ओर से आश्रम की बालिकाओं को निःशुल्क राशन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सलोचना कुंडू व सुपरीडेंट शैलेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने इस पहल की सराहना की। समारोह में वूमेन एरा फाउंडेशन की अध्यक्ष गीतांजलि कंसल, जेसीआई सफीदों दा ग्रेट की अध्यक्ष पूनम सिंगला मित्तल, शैंकी मित्तल, स्वाति मित्तल, रिंकी सिंगला, रेनू सिंगला, विपिन मित्तल, संजीव पुण्डीर, अमित राणा और नितिश मित्तल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बच्चियों के साथ समय बिताया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में गीतांजलि कंसल और पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल भौतिक सहयोग तक सीमित नहीं होते, बल्कि बच्चों के मन में आत्मविश्वास और समाज से जुड़ाव की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब बच्चियां महसूस करती हैं कि समाज उनके साथ खड़ा है, तो उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों से ही इन अनाथ बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त भविष्य दिया जा सकता है। दोनों संस्थाओं ने आश्रम प्रबंधन को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बच्चियों को हर संभव सहयोग मिल सके।

Loading