20 बोतल अवैध देशी शराब सहित आरोपी काबू

5
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : थाना सदर सफीदों ने 20 बोतल अवैध देशी शराब सहित आरोपी को काबू किया है। एसएचओ राजेश कुमार ने जानकारी देते कि उनकी एक टीम पीएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में गस्त व अपराध रोकथाम हेतु गांव अन्टा नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सतीश निवासी अन्टा गांव में कश्यप चौपाल के नजदीक झोपड़ीनुमा ढांचे में अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति झोपड़ी में अवैध शराब बेचता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने काबू किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सतीश निवासी गांव अंटा बताया। झोपड़ी की तलाशी लेने पर कुल 20 बोतल माल्टा ठेका देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब संबंधी कोई लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Loading