स्वरोत्सव में सुर, संस्कृति और प्रतिभा का हुआ भव्य संगम

5
Government College Safidon

सफीदों (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों में स्वरोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय अलेवा के प्राचार्य मनीष कुमार ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटी थाना प्रभारी पूरण सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता, फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्विज प्रतियोगिता, मोनो एक्टिंग, भाषण प्रतियोगिता, काव्य संगोष्ठी तथा हरियाणवी परंपरा पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों को स्मृति-चिह्न से नवाजा गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. सरला सहरावत, बलविंद्र सिंह, डॉ. जयविंद्र शास्त्री, डॉ. रुचि भारद्वाज, साजिया, डॉ. सुनील देवी, अमित विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading