सफीदों (एस• के• मित्तल) : नगर के जे.डी. इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जींद के एसपी कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि तथा सफीदों के डीएसपी गौरव शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन एस.के. भारद्वाज, डायरेक्टर विजय भारद्वाज और प्रिंसिपल डॉ. एस.के. चौधरी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य व्यक्ति, सरपंच और विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके किया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह में उत्साह का वातावरण बना दिया। समारोह के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैब, स्मार्टवॉच तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 4 से 9 तक की वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्कूल की ओर से ‘जे.डी. दर्पण’ न्यूजलेटर का भी विधिवत शुभारंभ किया गया तथा साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अभिनव मॉडल और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

दिल्ली से आए डॉ. जगमिंदर और प्रिंसिपल डॉ. एस.के. चौधरी ने पॉजिटिव पेरेंटिंग विषय पर आयोजित सेमिनार में अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के सामाजिक एवं बौद्धिक विकास, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एसपी कुलदीप सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की आवश्यकता पर बल देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि डीएसपी गौरव शर्मा ने ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशे पर नियंत्रण के लिए सामाजिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों को मिलकर कार्य करना होगा। अंत में चेयरमैन एस.के. भारद्वाज ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
![]()