सफीदों (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय, सफीदों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष अहर्निश शिविर का चतुर्थ दिवस की शुरूआत उपमंडल के गांव धर्मगढ़ में योग साधना से हुई। वहीं स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर में सफाई की। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. शंकर एवं मंजू विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य शिरकत करते हुए मुख्यातिथि प्रोफेसर नरेश जागलान ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमें अपने आप को जानना चाहिए। अपने आसपास के क्षेत्र का अध्ययन करना चाहिए। हमें जीवन को समझने के लिए यात्रा भी करनी चाहिए व अपने राष्ट्र को जानना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे डा. रणबीर यादव ने जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जन-सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।
![]()











