एक दिवसीय नशा दुरुपयोग निवारण संगोष्ठी आयोजित

8
drug awareness

सफीदों (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में एक दिवसीय नशा दुरुपयोग निवारण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनसीओआरडी, एंटी-स्मोकिंग सेल, लीगल लिटरेसी सेल, ह्यूमन राइट्स सोसाइटी, रेड रिबन सोसाइटी तथा मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सिविल हॉस्पिटल से काउंसलर कुशलवीर ने शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अपने संबोधन में काउंसलर कुशल वीर ने विद्यार्थियों को जागरूक और सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग यदि दृढ़ संकल्प ले, तो नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर ज्योति कंवल, अजय प्रकाश, अजय प्रकाश, डॉ. सुनील देवी, डॉ. परवीन शर्मा, राजीव, दीपक, भावना, संयोगिता, डा. रूचि भारद्वाज, मोनिका, व सुशील प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Loading