सफीदों (एस.के. मित्तल): नगर के जे.डी. इंटरनेशनल स्कूल में टैलेंट सर्च परीक्षा प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. जगमिंद्र सांगवान ने शिरकत की। स्कूल के चेयरमैन एस.के. भारद्वाज और डायरेक्टर विजय भारद्वाज ने अतिथियों व अभिभावकों का जोरदार अभिनंदन किया। दो माह तक चली इस प्रतियोगिता में दूर-दराज के गांवों तक के लगभग 5000 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 3800 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की।
सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान वालों को 1500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन एस.के. भारद्वाज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने का बेहतरीन अवसर देते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. जगमिंदर सांगवान ने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों को सकारात्मक पेरेंटिंग, बेहतर संवाद, अनुशासन और डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के प्रभावी तरीकों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बाक्स:
इन विधार्थियों ने मारी बाजी
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में कक्षा 1 से साव्या, कक्षा 3 से लक्षिता, कक्षा 6 से प्रथम, कक्षा 7 से अभिजोत और कक्षा 8 से आरव शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर कक्षा 1 से मानविक, कक्षा 2 से कीरत, कक्षा 3 से जैक्स, कक्षा 4 से हिमांशु और तृतीय स्थान पर कक्षा 1 से भाव, कक्षा 2 से हनिका तथा कक्षा 5 से वंशिका ने बाजी मारी।

![]()