आपसी रंजिश में वारदात, .32 बोर पिस्तौल बरामद
जींद : गांव पाडू पिण्डारा में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनजीत और महेंद्र निवासी पाडू पिण्डारा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी पीएसआई पूजा ने बताया कि 15 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पिण्डारा में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है, जिसमें फायरिंग भी की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते मनजीत और महेंद्र ने बलवान निवासी पाडू पिण्डारा पर जानलेवा हमला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन जींद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की गई है।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
![]()











