पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

10
Safidon murder case
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने गांव बागडु कलां में घटित हत्या के मामले में आरोपी को काबू किया है। थाना सदर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चौकी सरफाबाद में सुचना मिली कि गांव बागडु कलां में एक महिला की हत्या हो गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा नागरिक अस्पताल सफीदों में मृतका की बहन के लडके मुकेश निवासी गांव तैवड़ी (सोनीपत) ने अपने ब्यान में बताया कि उसकी मौसी सुनिता निवासी गांव बागडु कलां की शादी को लगभग 15 वर्ष हो चुके थे, लेकिन संतान न होने के कारण उसका पति सुरेश 15-16 दिन पहले दूसरी शादी करके एक अन्य महिला को घर ले लाया। इस बात को लेकर घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी रही। 18 मार्च को सुरेश ने उसके पास फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी सुनिता और दूसरी महिला के साथ झगड़े के दौरान दोनों को जान से मार दिया है। जब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि उसकी मौसी सुनिता खून से लथपथ मृत अवस्था में कमरे में पड़ी हुई थी तथा दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। घायल महिला को नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके 23 मार्च को आरोपी सुरेश निवासी बागडु कंला को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।

Loading