बिजली कर्मचारियों का धरना 36वें दिन भी जारी

11
Safidon protest
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : एएचपीसीडब्ल्यू के तत्वावावधान में सब अर्बन सब डिविजन सफीदों के कार्यालय पर एएफएम जसविंद्र के तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना 36वें दिन भी लगातार जारी है। धरने की अध्यक्षता कर्मबीर शर्मा ने की तथा संचालन शेर सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह घरना 26 फरवरी को एएफएम जसवीन्द्र का तबादला करके उसे रिलीव कर दिए जाने के खिलाफ शुरू हुआ था। मामला यह था कि किसी असामाजिक तत्व ने कुछ लोगों के नाम से एएफएम जसवीन्द्र के खिलाफ शिकायत पत्र दिया था। उस शिकायत पत्र की बिना तहकीकात किए जसवीन्द्र की बदली सफीदों से नूंह करवा दी थी, जबकि जसवीन्द्र ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहा था। इस बारे में वे विभाग के आलाधिकारियों से भी मिले लेकिन निगम व सरकार के दबाव में अधिकारियों ने जसवीन्द्र को कार्यालय से रिलीव कर दिया है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि भविष्य में आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी निगम मनेजमेंट की होगी। इस मौके पर रविन्द्र सैनी, मनीराम, पंकज भाटिया, रविन्द्र सैनी, राकेश सैनी, राजेंद्र, बसाउ राम, मंजीत कुमार, संदीप नायडू, विष्णु, संदीप जैन, नवीन राणा, मंजीत कुमार, सोहनलाल, नीरज दलाल, सुभाष शर्मा, अमरपाल, रूपेश, विबास, जय भगवान, राजेंद्र, पवन व संजय शर्मा मौजूद थे।

Loading