सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आज शुक्रवार को वेट लिफ्टिंग खेल नर्सरी स्लेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कोच गुलशन सैनी ने बताया कि इस ट्रायल में सफीदों ब्लाक के 8 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। जो बच्चे इस ट्रायल में स्लेक्ट होंगे, उनको भत्ता सरकार की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो बच्चा 14 वर्ष का होगा उसको 1500 रूपए प्रतिमाह तथा जो बच्चा 14 से 18 साल का होगा उसे 2000 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल सायं 4 बजे शुरू होगा। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को ट्रायल में भेजे।
![]()











