विधायक व डीसी ने दौरा करके लिया तैयारियों का जायजा
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम तथा डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को स्थानीय नई अनाज मंडी का दौरा किया और 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की विकास रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम की सुचारू सफलता के लिए अपने विभाग से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरा कर अपनी जिम्मेदारी को संजीदगी से निभाएं। निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार गौतम तथा डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि 4 अप्रैल की जनसभा की तैयारियां पूरी की जा रही है। जनसभा के सफल आयोजन के लिए अनाज मंडी में सभी आवश्यक पहलूओं को ध्यान में रखते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी में भव्य पंडाल की व्यवस्था करवाई की गई है। इसमें मुख्यमंत्री व अति विशिष्ठ अतिथियों के लिए वीवीआईपी मुख्य मंच बनाया गया है जबकि स्थानीय व अन्य विशिष्ठ अतिथियों के लिए भी अलग से एक मंच बनाया जा रहा है। साथ- साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के लिए मंच होगा। उन्होंने आगे बताया कि पंडाल में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग ब्लाक स्थापित किए गए हैं। रैली स्थल पर आने वाले आमजन के लिए मुख्यमंत्री सहित अति विशिष्ठ अतिथियों के लिए अलग-अलग तीन रास्ते बनाए गए है ताकि रैली स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं माकुल बनी रहे। मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के लिए हैलीपेड बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रैली स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए भी श्रेणी वाईज अलग- अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, डीएमसी सुरेन्द्र दून, डीएसपी गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी में भव्य पंडाल की व्यवस्था करवाई की गई है। इसमें मुख्यमंत्री व अति विशिष्ठ अतिथियों के लिए वीवीआईपी मुख्य मंच बनाया गया है जबकि स्थानीय व अन्य विशिष्ठ अतिथियों के लिए भी अलग से एक मंच बनाया जा रहा है। साथ- साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के लिए मंच होगा। उन्होंने आगे बताया कि पंडाल में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग ब्लाक स्थापित किए गए हैं। रैली स्थल पर आने वाले आमजन के लिए मुख्यमंत्री सहित अति विशिष्ठ अतिथियों के लिए अलग-अलग तीन रास्ते बनाए गए है ताकि रैली स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं माकुल बनी रहे। मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के लिए हैलीपेड बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रैली स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए भी श्रेणी वाईज अलग- अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, डीएमसी सुरेन्द्र दून, डीएसपी गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ![]()











