विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी प्रशिक्षण में बढ़ाया गौरव

7
NSS volunteers
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सिमरन और आर्यन ने चंडीगढ़ स्थित राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलपमेंट के क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित लीगल लिटरेसी प्रशिक्षण में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कानूनी जानकारी एवं जागरूकता प्रदान करना था। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है और वे समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर मौके पर डॉ. सरला सहरावत, प्रो. बलवींदर, रिनू देवी, डॉ. शंकर, मंजू देवी और विकास बंसल मौजूद रहे।

Loading