समाजसेवी एवं गौभक्त सतनारायण मित्तल का निधन

13
Satyanarayan Mittal death

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं गौभक्त सत्यनारायण मित्तल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनके निधन का समाचार फैला, नगरवासियों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया और सफीदों की मंडी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुरानी अनाज मंडी स्थित उनके निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक वर्ग से जुड़े लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। शनिवार को नगर के श्री शिवपुरी धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने उनके छोटे भाई राजकुमार मित्तल, पुत्र वेंकटेश मित्तल व ललित मित्तल सहित अन्य परिवारजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने बताया कि सत्यनारायण मित्तल एक मिलनसार और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे और समाज के हर वर्ग के लोगों से उनका विशेष लगाव था। धार्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ-साथ वे गौसेवा के प्रति भी समर्पित थे, जिसके चलते उन्हें समाज में विशेष सम्मान प्राप्त था। गण्यमान्य लोगों का कहना है कि उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लिए जो कार्य किए, वे हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

Loading