सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय सफीदों के छात्र अरुण ने राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता पीआईईटी क्वेस्ट 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 से अधिक कॉलेजों के लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अरुण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए अरुण को पुरस्कार स्वरूप एक प्रिंटर एवं 60000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके साथ ही, राजकीय महाविद्यालय सफीदों को 40 से अधिक कॉलेजों में बेस्ट कॉलेज का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया व् उपप्राचार्या डॉ. सरला सहरावत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. दिनेश वर्मा व कीर्ति विशेष रूप से मौजूद रहीं।
![]()











