काबिल ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ सफल समापन
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों द ग्रेट के तत्वावधान में काबिल ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जेसी पूनम सिंगला मित्तल ने की। वहीं बतौर अतिथि प्रसिद्ध ब्यूटिशियन अदिति शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करके सम्मानित किया गया। बता दें कि यह 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से जरूरतमंद और इच्छुक लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन और मेकअप आर्ट, बेसिक ब्यूटी तकनीकों, आत्म-रोजगार के विभिन्न अवसरों और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अपने संबोधन में ब्यूटीशियन अदिति शर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। अपने संबोधन में संस्था की अध्यक्ष जेसी पूनम सिंगला मित्तल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने कौशल का सही उपयोग करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हुनर ही सबसे बड़ी ताकत है और ऐसी ट्रेनिंग लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगी। इस मौके पर जेसी जितेंद्र मान, जेसी विपिन मित्तल, जेसी सुमित बिंदलिश, जेसी निशा जैन, जेसी रेनू मान व जेसी ममता पुंडीर विशेष रूप से मौजूद रहीं।
![]()











