पशु चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

13
cattle theft

3 भैंस व 2 कटड़ी बरामद, डेयरी का ताला तोड़कर की गई थी चोरी;

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जींद : एवीटी स्टाफ जींद ने पशु चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 5 पशुओं को बरामद किया है।
एवीटी स्टाफ के इंचार्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि थाना जुलाना में अजय निवासी जुलाना ने शिकायत दी थी कि गांव जैजैवन्ती स्थित उसकी डेयरी से 3-4 अज्ञात चोर ताला तोड़कर उसकी भैंसें चोरी कर ले गए।
शिकायत के आधार पर थाना जुलाना में धारा 305 व 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल 2026 को सारिक निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 3 भैंस व 2 कटड़ी बरामद की गई। बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है, जबकि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Loading