कन्या कॉलेज में स्व-जनगणना पर सेमीनार आयोजित

12
Safidon Seminar
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के सरला मैमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्व-जनगणना विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। वहीं मुख्य ट्रेनर के तौर पर डा. विकास लाठर ने शिरकत की। डा. विकास लाठर ने स्व-जनगणना के विषय के बारे में विद्यार्थियों व स्टाफ को विस्तार से बतलाया तथा विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि यह स्व-जनगणना कार्यक्रम आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का उत्तरदायित्व है कि स्व-जनगणना में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का सही-सहीं उत्तर देकर सरकार की जनहित योजना बनाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके माध्यम से सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं, जिनके आधार पर जनहित से जुड़ी योजनाएं तैयार की जाती हैं। इस मौके पर डा. तेजवीर सैनी व सीमा गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading