शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों को मिला निःशुल्क उपचार
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की पुरानी अनाज मंडी में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में महामंडलेश्वर एवं गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी गौरव शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। वहीं आयोजकों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। शिविर में मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर मरीजों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की।
डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी बीमारियों के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। इसके साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा में विख्यात आचार्य मनीष की टीम ने प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के उपाय बताए और लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई। वहीं शिविर में लोगों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। अपने संबोधन में डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाजसेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं और हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने संबोधन में गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि जब सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी एक साथ आती है, तो वह बड़े जनकल्याण का रूप ले लेती है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखें, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी बीमारियों के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। इसके साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा में विख्यात आचार्य मनीष की टीम ने प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के उपाय बताए और लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई। वहीं शिविर में लोगों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। अपने संबोधन में डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाजसेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं और हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने संबोधन में गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि जब सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी एक साथ आती है, तो वह बड़े जनकल्याण का रूप ले लेती है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखें, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ![]()











