मां भागो देवी अस्पताल में लगाया गया रक्तदान शिविर

10
Blood Donation Camp

50 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है : कर्मबीर सैनी  

 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के मां भागो देवी अस्पताल में जेसीआई द ग्रेट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी ने शिरकत की। आयोजक संस्था की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंगला ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि कर्मबीर सैनी ने रक्तदाताओं को बैज पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में एम्स बाढ़सा (झज्जर) की डॉ. अव्वाना के नेतृत्व में आई टीम ने 50 लोगों का रक्त संग्रहित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कर्मबीर सैनी ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से रक्तदान को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में आज भी कई बार रक्त की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम या डर को छोड़कर इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान दें। डा. पूनम सिंगला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, डॉक्टरों और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।

Loading