सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव ऐंचरा खुर्द स्थित एक पोल्ट्री फार्म से अज्ञात चोर मुर्गे व फीड़ चोरी करके ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सरनाखेड़ी निवासी जितेंद्र कुमार ने कहा कि गांव ऐचरा खुर्द में उनका पोल्ट्री फार्म है। इस फार्म में देर रात अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 30 से 40 मुर्गे तथा 4 बैग फीड चोरी करके फरार हो गए। घटना का पता सुबह उस समय चला जब फार्म मालिक मौके पर पहुंचे और ताले टूटे हुए मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![]()










