चंडीगढ़: हरियाणा के सात जिलों में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर बारिश के चलते जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
झज्जर और पानीपत में बारिश शुरू होते ही महिलाएं और बच्चे मौसम का आनंद लेते नजर आए। ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। कई स्थानों पर लोग पार्कों और गलियों में बारिश का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
वहीं फरीदाबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। निचले क्षेत्रों में पानी भरने से कुछ घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से पानी भरे रास्तों से बचने की अपील की है।
![]()











