सफीदों (एस• के• मित्तल) : थाना सदर सफीदों पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और जेवर छीनने के मामले में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुभाष निवासी पाजू खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मई को उसके गांव पाजू खुर्द स्थित घर पर उसकी माता अंगूरी देवी (72) के साथ मारपीट की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी बलवंत निवासी पाजू खुर्द, ने उसकी माता पर हमला करके उसे घायल कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां भी जबरन निकाल लीं। घटना के बाद महिला को काफी चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने महिला को उपचार दिलाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
![]()











