प्रेम संबंध बना मौत की वजह — युवक फरार, पुलिस ने किया केस दर्ज और जांच शुरू

97
प्रेम संबंध बना मौत
प्रेम संबंध बना मौत

बेड के नीचे मिली युवती की लाश,

हरियाणा के गुरुग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को बेड के नीचे छिपाकर फरार हो गया। घटना की भनक तब लगी जब कमरे से तेज बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो मौके पर पहुंची टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और बेड के नीचे युवती का शव सड़ा-गला अवस्था में बरामद किया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी पिछले कई महीनों से किराए के मकान में साथ रह रहे थे। बीते कुछ दिनों से कमरे पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने दुर्गंध महसूस होने पर इसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों में आए दिन झगड़े होते थे और संभवतः किसी विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी की आखिरी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति आरोपी की सूचना मिलने पर तुरंत थाने को सूचित करे।

Loading