टीम इंडिया की स्टार शेफाली वर्मा का विजयी स्वागत
रोहतक। भारत की महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार और वर्ल्ड कप चैंपियन शेफाली वर्मा का रविवार को उनके गृह नगर रोहतक में जोरदार स्वागत किया गया। शेफाली जब अपने घर लौटीं, तो सड़कों पर हजारों लोग उन्हें देखने और बधाई देने के लिए उमड़ पड़े।
उनके स्वागत के लिए रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें शेफाली खुली सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन करती नजर आईं। फैंस ने उन पर फूल बरसाए और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया।
शेफाली ने हाल ही में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके दमदार प्रदर्शन ने देशभर में उन्हें नई पहचान दिलाई। रोहतक की सड़कों पर लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और पोस्टर लेकर ‘शेफाली-शेफाली’ के नारे लगा रहे थे।
स्थानीय प्रशासन और खेल विभाग की ओर से भी उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शेफाली ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि हर उस लड़की के लिए है जो बड़े सपने देखती है और मेहनत से उन्हें सच करती है।”
शेफाली के माता-पिता भी इस मौके पर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटी ने न केवल परिवार बल्कि पूरे हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है।
![]()











