इमाम का आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव: डॉक्टर मॉड्यूल के डॉ. मुजम्मिल से करीबी

101
नूंह इमाम कनेक्शन
नूंह इमाम कनेक्शन

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में बड़ा खुलासा

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में हरियाणा के नूंह जिले से बड़ा सुराग मिला है। जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि यहां के एक स्थानीय इमाम के संबंध आतंकी नेटवर्क से जुड़े डॉक्टर मॉड्यूल के डॉ. मुजम्मिल से हैं, जिसे हाल ही में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमाम ने मुजम्मिल को अपने घर पर दावत के बहाने बुलाया और वहां कुछ बोरियां रखवाईं, जिन्हें उसने खाद बताया था।

सूत्रों के अनुसार, जब सुरक्षा एजेंसियों ने उन बोरियों की जांच की, तो उनमें रासायनिक तत्व और विस्फोटक सामग्री से जुड़ी चीजें मिलीं। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह सामान दिल्ली धमाके की साजिश में इस्तेमाल होना था या किसी अन्य मॉड्यूल को सौंपा जाना था।

गौरतलब है कि फरीदाबाद से पकड़ा गया डॉ. मुजम्मिल पहले से ही ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ के सक्रिय सदस्य के रूप में पहचाना गया है, जो आईईडी तैयार करने में विशेषज्ञ माना जाता है। जांच में सामने आया है कि उसने कई धार्मिक व्यक्तियों के माध्यम से देशभर में नेटवर्क फैला रखा था।

एजेंसियों ने अब नूंह के इमाम और उसके सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क व्हाइट-कॉलर टेरर इकोसिस्टम के तौर पर काम कर रहा था, जिसमें शिक्षा, धर्म और सामाजिक सेवा के बहाने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

Loading