भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

7
Blood Donation Camp

रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में नगर के हाट रोड पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पार्षद ज्योति ऐंडी दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि आयोजन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। संस्था की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। आयोजक संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने कहा कि रक्तदाताओं को सम्मानित करने का उद्देश्य दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना और समाज में सुरक्षित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्योति ऐंडी दहिया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को आपात स्थिति में पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस हमें सामाजिक समरसता, समानता और सेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें। इस मौके पर सरोज भाटिया, नानक खन्ना, बंटी पाहवा, जयभगवान, रमन, रमेश वर्मा, देवराज अरोड़ा, रोशन लाल, सूरजभान सैनी व पंडित सोनू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Loading