सेक्टर-21C में मिला 8 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची दहशत; वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ा

4
Faridabad News

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों के पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को सेक्टर-21C में करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अजगर को देखकर लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

इसके बाद उसे रिहायशी इलाके से दूर जंगल के क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

पहले भी कई इलाकों में मिल चुके हैं अजगर

फरीदाबाद में रिहायशी और आसपास के क्षेत्रों में अजगर मिलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। वर्ष 2026 में भाकरी, पाली, मेवला महाराजपुर और सेक्टर-81 समेत कई स्थानों पर अजगर देखे जा चुके हैं।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ रही है। खासकर बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर लोग सतर्क हैं।

Loading