हरियाणा के पानीपत स्थित मनमोहन नगर में 29 वर्षीय विवाहिता नफीसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नफीसा तीन महीने की गर्भवती थी। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार, नफीसा की करीब तीन साल पहले वसीम के साथ शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था।
11 महीने का बेटा भी है
नफीसा और वसीम का 11 महीने का एक बेटा भी है। परिवार में दूसरे बच्चे के आने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
नफीसा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
![]()











