सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की सात दिन बाद मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

2
Sonipat Road Accident

सोनीपत में सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार की सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय वह बजाज CT-100 बाइक पर सवार होकर गन्नौर स्थित कैंपस कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

गंभीर हालत में कई अस्पतालों में कराया गया इलाज

हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए पहले गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे PGI खानपुर और फिर PGI रोहतक ले जाने की सलाह दी। बाद में परिजन उसे सोनीपत के FIMS अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था।

7 नवंबर को इलाज के दौरान तोड़ा दम

सात दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बाइक सवार ने 7 नवंबर की सुबह FIMS अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading