सफीदों, (एस• के• मित्तल) : श्री खाटू श्याम सालासर सेवा मंडल के तत्वावधान में सफीदों शहर स्थित खाटू श्याम मंदिर में आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव को लेकर आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने नगर के लोगों निमंत्रण पत्र बांटे और उनसे अधिक से अधिक कार्यक्रम में आने का निवेदन किया।
आयोजक संस्था के प्रतिनिधि ललित दीवान ने बताया कि इस महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है तथा पदाधिकारयों व सदस्यों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बाबा खाटू श्याम के अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, अमृतमय भंडारे, छप्पन भोग के प्रसाद, अखंड ज्योत दर्शनीय रहेगी। इस महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायिका दीक्षा बधवा व पावनी खुराना तथा भजन गायक साहिल शर्मा व राजू वर्मा पहुंचक अपनी-अपनी स्वर लहरियां बिखेरकर बाबा श्याम खाटू की महिमा का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह महोत्सव सांय सवा 6 बजे से शुरू होकर बाबा श्याम की इच्छानुसार सारी रात चलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्यातिथि समाजसेवी सतीश मलिक होंगे। इसके अलावा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, समाजसेवी रामेश्वर दास गुप्ता, भाजपा नेता कैप्टन योगेश, समाजसेवी देवेंद्र सहरावत, भाजपा नेता विजय सैनी, समाजसेवी सोनू सिंगला व पार्षद युवराज सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
22 नवंबर को सफीदों के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित होने वाले वंदना महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति ने नगरवासियों को निमंत्रण दिया है, जबकि भजन गायकों की विशेष प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी।
![]()











