कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं करियर पर हुआ सेमिनार

30
financial literacy - कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व कॉलेज स्टाफ।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व कॉलेज स्टाफ।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में सेबी और निम्स की पहल कोना कोना शिक्षा के अंतर्गत दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार की अध्यक्षता डॉ. सरला सहरावत ने की। कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दो दिवसीय कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन अरुण पुनिया रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, निवेश रणनीतियों, बचत, जोखिम प्रबंधन, सिक्योरिटीज मार्केट की प्रक्रिया तथा भविष्य के करियर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पहले दिन विद्यार्थियों को फाइनेंशियल प्लानिंग, म्यूचुअल फंड्स एवं निवेश से जुड़े प्रमुख सिद्धांतों से अवगत कराया गया। दूसरे दिन विद्यार्थियों को सेबी और निम्स एवं वित्तीय बाजार से संबंधित करियर अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. रूचि भारद्वाज, डा. प्रवीन शर्मा, राजीव, दीपक, भावना व डॉ. जयविंदर शास्त्री विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading