जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप एक गिरफ्तार

46

आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता अजमेर निवासी गांव मालसरीखेड़ा ने शिकायत देकर कहा था कि जयबीर निवासी भम्भेवा ने जमीन बेचने का झांसा देकर कुल 36.50 लाख रुपये हड़प लिए। समय बीतने के बावजूद नही तो जमीन दी गई और न ही राशि वापस की गई। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर सफीदों में 23 जुलाई में मामला दर्ज किया गया था। मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई गई। दौराने तफ्तीश पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ गहनता जांच, दस्तावेजों की पड़ताल एवं लगातार दबिशें देते हुए आरोपी जयबीर सिंह को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Loading