राजकीय महाविद्यालय शोध-विधि पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार

36
Research Methodology - कार्यक्रम में मौजूद अतिथि
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए शोध-विधि के मुख्य कारकों पर आधारित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने की। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् डॉ. रणबीर यादव ने शिरकत करके विद्यार्थियों को शोध-विधि के प्रमुख तत्वों—विषय चयन, की-वर्ड्स की पहचान, शोध-प्रश्न निर्माण, परिकल्पना, साहित्य-समीक्षा, सैम्पलिंग तकनीकें, डेटा संग्रहण, डेटा विश्लेषण, प्लेज़रिज़्म और शोध-नैतिकता—पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। सेमिनार में स्नातकोत्तर हिंदी, अंग्रेज़ी तथा भूगोल विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ. सरला सहरावत, प्रो. बलविंदर सिंह, मंजू देवी, डॉ. शंकर, डॉ. राजेश, डॉ. शील, डॉ. सुनील, मोनिका, डॉ. रूचि भारद्वाज व डॉ. जयविंद्र शास्त्री विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading