अवैध असला मामले में फरार आरोपी धर दबोचा

37
IllegalArmsArrest
IllegalArmsArrest

नरवाना : अवैध हथियार रखने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोनू उर्फ डॉक्टर, निवासी टोहाना के रूप में हुई है।
थाना शहर नरवाना प्रभारी उप निरीक्षक आत्माराम ने बताया कि 6 जून 2024 को पुलिस टीम गश्त एवं पडताल के दौरान देवी लाल स्कूल, हिसार रोड, जींद के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अजय निवासी नरवाना अवैध हथियार के साथ हिसार रोड पर किसी से मिलने के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजय को अवैध पिस्तौल सहित काबू कर लिया था।
पूछताछ के दौरान अजय ने खुलासा किया था कि उसने यह पिस्तौल करीब 5-6 महीने पहले मोनू उर्फ डॉक्टर निवासी टोहाना से खरीदी थी। इसके बाद आरोपी मोनू की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी मोनू उर्फ डॉक्टर को 20 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Loading