पुलिस पर फायरिंग के बाद कार्रवाई
सोनीपत जिले में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह वही व्यक्ति था जिसने कुछ दिन पहले स्थानीय क्षेत्र में बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और कई स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी करनाल का रहने वाला बताया जा रहा है तथा हत्या में उसके एक साथी की भी भूमिका सामने आई जिसने मौके से मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफलता पा ली।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के साथ इलाके में घूम रहा है और फरार होने की कोशिश में है। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें उसके पेट, छाती और पैर में करीब छह गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर और खतनाक प्रवृत्ति का था। दोहरे हत्याकांड के बाद वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करने को तैयार था। पुलिस को आशंका है कि उसका साथी अब भी क्षेत्र में छिपा हो सकता है, जिसके लिए तलाश तेज कर दी गई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखी गई, क्योंकि आरोपी फरार होने के बाद से लगातार दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी अपराधी को कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
![]()











