288 ग्राम चरस/सुल्फा सहित एक आरोपी काबू

70
Drug Smuggling

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की मिली बड़ी सफलता

सफीदों : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत सीआईए सफीदों पुलिस को एक और बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ सफीदों के इंचार्ज उप-निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि उनकी टीम, सहायक उप-निरीक्षक जलोरा सिंह के नेतृत्व में ढाटरथ मोड़ जामनी–जींद रोड पर मौजूद थी कि इसी दौरान मुखबर खास से सूचना मिली। सूचना के अनुसार शमशेर वासी ढाटरथ नशीला पदार्थ चरस/सुल्फा बेचता है और इस समय ढाटरथ नहर पुल पर मौजूद है। सूचना की गंभीरता और विश्वसनीयता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। आरोपी शमशेर को मौके से काबू कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कुर्ते की दाहिनी जेब से काली पॉलीथीन में 288 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद की गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 20-बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पिल्लुखेड़ा में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading